वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक शिवकांत मिश्रा अपनी कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और जनसेवा के भाव के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ वे सामाजिक दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच जब राहगीर और जरूरतमंद लोग धूप से परेशान दिखाई दिए, तब प्रभारी निरीक्षक शिवकांत मिश्रा स्वयं आगे आए और जरूरतमंदों को गमछे वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की। उनके इस कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे पुलिस के मानवीय चेहरे का प्रतीक बताया।शिवकांत मिश्रा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उनका सरल और सहज व्यवहार लोगों को पुलिस के प्रति विश्वास और अपनापन महसूस कराता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनके कार्यकाल में पुलिस और जनता के बीच संवाद एवं भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।स्थानीय लोगों के अनुसार, शिवकांत मिश्रा न केवल एक कुशल पुलिस अधिकारी हैं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी पूरी संवेदनशीलता के साथ निभाते हैं। बिना किसी प्रचार-प्रसार के जरूरतमंदों की सहायता करना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।उनके सेवा भाव और जनहित के कार्य यह साबित करते हैं कि वर्दी केवल कानून लागू करने का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को राहत और सुरक्षा प्रदान करने का भी प्रतीक है। सिगरा क्षेत्र में उनके कार्यों की चर्चा लोगों के बीच प्रेरणा का विषय बनी हुई है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  बस्ती- वन विभाग की लापरवाही से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *