October 14, 2026
FB_IMG_1780292452760

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़ 

बलराम निषाद 

जिला बस्ती

बस्ती। जनपद बस्ती में पंचायत प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा 11 ग्राम पंचायत अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन विकास खंडों में तैनात किया गया है तथा उन्हें शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार कई ग्राम पंचायत अधिकारियों को विकास खंड कुदरहा, दुबौलिया, हर्रैया, विक्रमजोत एवं बस्ती सदर में स्थानांतरित किया गया है। स्थानांतरण सूची में श्री घनश्याम यादव, श्री गोरखनाथ यादव, श्री विजय कुमार सिंह, श्री अनुप कुमार, श्री रामशरण दिवाकर, श्री पंकज यादव, श्री अजय कुमार, श्री संदीप कुमार, श्री अनिल सिंह, श्री अखण्ड प्रताप सिंह तथा श्री शैलेन्द्र त्रिपाठी के नाम शामिल हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना संबंधित खंड विकास अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को भी प्रतिलिपि भेजी गई है।
यह आदेश 31 मई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पंचायत विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को ग्रामीण विकास कार्यों में गति लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  बस्ती से बड़ी खबर- हरैया ब्लॉक की छपिया बुजुर्ग ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच शुरू, लोकायुक्त के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम गठित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *