October 14, 2026
20260601_235803

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़

सहारनपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने आज जनपद सहारनपुर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य की प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त श्रमिकों की तैनाती की जाए, ताकि परियोजना को शारदीय नवरात्रि तक पूर्ण करने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने निर्माण कार्यों में समयबद्धता, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  मुख्यमंत्री योगी ने कानून-व्यवस्था, पुलिस भर्ती परीक्षा और पर्यावरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *