October 14, 2026
FB_IMG_1780539404565

लखनऊ। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मंगलवार को लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनभागीदारी आधारित कार्यक्रमों की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चलाए जाने वाले ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत न्यूनतम 5 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए अधिकारियों को व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृत्व सम्मान और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक बने। साथ ही पौधों की उपलब्धता, जियो टैगिंग और संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य करने तथा समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। उन्होंने परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी यातायात प्रबंधन योजना तैयार की जाए, ताकि परीक्षार्थियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने परिवहन विभाग को रियायती किराये पर विशेष अंतर्जनपदीय बसों के संचालन तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति और वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

See also  ग्रेट निकोबार परियोजना के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, पर्यावरण संरक्षण की उठाई मांग

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *