October 14, 2026
IMG-20260602-WA0015

वाराणसी। महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर गोमती जोन पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कादयान के नेतृत्व में जोन के सभी थानों की एंटी-रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने व्यापक चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बैंक परिसरों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजारों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच की गई। टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई भी की।
इस दौरान छात्राओं, महिलाओं और आमजन को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, महिला सहायता सेवाओं तथा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति समाज को संवेदनशील बनाने का संदेश भी दिया।
डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान ने कहा कि महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। गोमती जोन पुलिस महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा तथा उनके विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  वाराणसी- मनीष सिंह हत्याकांड: परिजनों से मिले DM-CP, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत से मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *