October 14, 2026
FB_IMG_1780390313373

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़

कप्तानगंज- बस्ती के थाना कप्तानगंज पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि एवं पारिवारिक विवाद के चलते आमादा फौजदारी पाए गए सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों के बीच भूमि और पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव की स्थिति थी, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए सातों व्यक्तियों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम हर्रैया न्यायालय में प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला सहित सात व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
इस अभियान में उपनिरीक्षक विवेकानंद तिवारी, उपनिरीक्षक रामाज्ञा यादव, आरक्षी प्रियम पटेल, आरक्षी सौरभ पाल, मुख्य आरक्षी दिनेश यादव तथा महिला आरक्षी महिमा मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  ब्रेकिंग बस्ती : बकरीद को लेकर हाई अलर्ट पर बस्ती पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *