October 14, 2026
20260602_152605

बस्ती। मंगलवार, 02 जून 2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र ने परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं।
डीआईजी ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। इस पहल से फरियादियों ने अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती- कप्तानगंज बाजार चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बुजुर्ग की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *