October 15, 2026
IMG-20260602-WA0030

जलगांव जामोद (महाराष्ट्र), 02 जून 2026।
किसान एकता महासंघ (भारत के किसानों की नई आवाज) के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र प्रताप सोवशी के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने भीषण गर्मी के दौरान कृषि कार्यों के लिए नियमित एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।
किसान नेताओं ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने मांग की कि कृषि कार्यों के लिए निर्धारित समय पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान एकता महासंघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगा।
इस अवसर पर किसान एकता महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा।
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
किसानों की आवाज, जनता के साथ

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  नई दिल्ली- नई दिल्ली स्थित Council of Scientific and Industrial Research की प्रमुख संस्था CSIR–National Physical Laboratory द्वारा नेशनल एनवायरनमेंटल स्टैंडर्ड लैबोरेटरी (NESL) की स्थापना की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *