
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में डेढ़ वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भूढ़ा भरथरा मोड़, मैनपुरी रोड पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, पांच जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि 30 मई को यादव कॉलोनी में डेढ़ वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
