
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
बस्ती। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मारकपुर के पास अकबराबाद रोड स्थित नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर ट्रैक्टर और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए सड़क पर लगे जाम को खुलवाया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। हादसे में घायल होने वालों और नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट : दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
