October 14, 2026
IMG-20260603-WA0036(1)

ब्यूरो रिपोर्ट: विवेक सिन्हा
वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
गंगा नदी में नाव संचालन एवं लाइसेंस नवीनीकरण से जुड़ी समस्याओं को लेकर राजघाट स्थित आठ फेरी निषाद राज सेवा समिति के अध्यक्ष दुर्गा मांझी के नेतृत्व में नाविक समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में मांझी समाज के लोग उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दुर्गा मांझी ने कहा कि नाविकों के लाइसेंस का नवीनीकरण नगर निगम के स्थान पर आरटीओ से कराए जाने की प्रस्तावित व्यवस्था से गंगा नदी में क्रूज और बड़ी-बड़ी बजड़ों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे बड़े उद्योगपतियों को लाभ मिलेगा, जबकि पारंपरिक नाविकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा सेफ्टी जैकेट, ओवरलोडिंग और अन्य नियमों के नाम पर नाविकों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं तथा नावों को सीज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में किसी भी दुर्घटना के दौरान नाविक समाज के लोग अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सहयोग के बजाय उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।
नाविक समाज ने मांग की कि पूर्व की भांति नाव संचालन के लाइसेंस नगर निगम द्वारा ही जारी किए जाएं तथा नाविकों का उत्पीड़न तत्काल बंद किया जाए। दुर्गा मांझी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो नाविक समाज बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
बैठक में नारायण मांझी, नरोत्तम मांझी, गोविंद साहनी, सागर साहनी, प्रदीप चौधरी, देवेंद्र साहनी, रितिक साहनी, भानु साहनी, बचाऊ मांझी, सच्चेलाल मांझी, फूलचंद मांझी सहित मांझी समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

See also  उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज पुलिस प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा बैठक की गई।

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *