October 14, 2026
FB_IMG_1780540042041

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गुरुवार को Gorakhnath Mandir परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से संवाद कर उनकी शिकायतों और मांगों की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और हर नागरिक को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती- बड़ेवन ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, ऑयल टैंकर में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *