बस्ती। थाना नगर पुलिस और एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन एवं चार जिंदा कारतूस, एक अवैध कट्टा .315 बोर मय एक जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, 1,620 रुपये नकद, एक लोहे की रॉड तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो-एन वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद अवैध असलहों और अन्य सामान के संबंध में पूछताछ के आधार पर आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
