October 14, 2026
FB_IMG_1780587414064

बस्ती। जिला जज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को जिला कारागार बस्ती का औचक निरीक्षण कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल अधीक्षक की मौजूदगी में बैरकों, अस्पताल, मेस तथा अन्य व्यवस्थाओं की गहन जांच की।
अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन संबंधी व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया गया।
जिला जज, डीएम और एसएसपी ने जेल कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों का निष्पक्ष एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कारागार परिसर में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या संदिग्ध तत्वों की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान सीजेएम बस्ती, जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  कोतवाली देहात क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर और कार की जोरदार टक्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *