October 14, 2026
FB_IMG_1780642364494

कप्तानगंज- विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कौड़ीकोल खुर्द में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री रंजीत प्रजापति एवं अनिल निषाद द्वारा विद्यालय परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पेड़-पौधे न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की गई।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान देने का भरोसा जताया।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती - अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना सोनहा पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *