October 14, 2026
FB_IMG_1780705512899
  • बस्ती, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, संजीव त्यागी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने जामुन एवं अशोक के पौधे रोपे तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
    कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर एवं एसडीओ की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद डीआईजी बस्ती ने पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण संस्थान के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज तथा मानव संस्था चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वाराह क्षेत्र धाम में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं जागरूकता शिविर में भी पौधारोपण किया।
    डीआईजी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बना रहता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी प्राप्त होता है।
    इस अवसर पर वन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    — दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती- बड़ेवन ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, ऑयल टैंकर में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *