October 14, 2026
IMG-20260606-WA0007

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath शनिवार को बलरामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध Maa Pateshwari Temple में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी के चरणों में पूजा-अर्चना की तथा मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और मंदिर प्रशासन से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर स्थित गोशाला का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने गायों को चारा खिलाकर गोसेवा की। उन्होंने गौ संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए मौजूद रहे।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  रास्ता भटककर घर से दूर पहुंचीं दो नाबालिग बच्चियों को लालगंज पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *