बस्ती। जनपद बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के कटया रोड किनारे नग्न अवस्था में मिले युवक के शव के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना लालगंज पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व कटया रोड के किनारे एक युवक का शव नग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। शव की पहचान होने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई थी, वहीं घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस ने भैंसहिया निवासी वंश बहादुर यादव और पूनम यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन, उसके कपड़े तथा आरोपियों के कब्जे से दो अन्य मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अन्य संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है।
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक लालगंज विनय कुमार पाठक, एसओजी प्रभारी विकास यादव तथा थाना लालगंज एवं एसओजी की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।
रिपोर्ट : दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़, बस्ती
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
