October 14, 2026

जमीनी विवाद, मंगलसूत्र छीनने के मामले में पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बडकुईयां गांव में जमीनी विवाद में मार पीट और रामवृक्ष की पत्नी का मंगलसूत्र छीन लिये जाने के मामले में पुलिस ने अभी तक न तो मुकदमा दर्ज किया न कोई कार्रवाई किया। सोमवार को रामवृक्ष पुत्र रामबहोर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।
पुलिस अधीक्षक को दिये पत्र में रामवृक्ष ने कहा है कि ग्राम प्रधान राम सुभाव, राम जी, बिन्द्रावती देवी पत्नी धर्मराज, मीरा देवी पत्नी लालजी, प्रेमा देवी पत्नी रामजी, रामजी पुत्र रामपियारे व अन्य के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। तथा उसी के संबंध में सिविल जज जू०डि० वाद सं0 242 के यहां लम्बित भी है फिर भी विपक्षी राम सुभाव व अन्य उसी विवादित जमीन में नाली निर्माण कराना चाह रहे हैं । 21 मई को राम सुभाव व अन्य सहयोगियों ने विवादित जमीन पर धावा बोल दिया और उसकी पत्नी को मारा पीटा, गले में पहने हुये मंगलसूत्र को छीन ले गये । वाल्टरगंज पुलिस इस प्रकरण में गत 11 फरवरी को धारा 126,135 की कार्यवाही भी कर चुकी है फिर भी राम सुभाव व उनके सहयोगी आदि आमादा फौजदारी हैं। रामवृक्ष ने पत्नी के छीने गये मंगलसूत्र को दिलाने के साथ-साथ निर्माण कार्य रूकवाने और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां पाटेश्वरी के किए दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *