October 14, 2026

बस्ती – बस्ती में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बस्ती में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। गौर और नगर थाना क्षेत्र के बाद अब हर्रैया पुलिस ने भी अवैध मिट्टी खनन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र के आमरी बाजार के पास बिना परमिट अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त 03 ट्रैक्टर, 02 ट्रॉली तथा 01 लोडर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में बिना परमिट मिट्टी खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से अवैध खनन पर अंकुश लगाने की कोशिश तेज हो गई है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  बस्ती में बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सोनहा क्षेत्र में फ्लैग मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *