बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना सोनहा पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त ने अपनी असली पहचान छिपाकर महिला को झांसे में लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलते ही थाना सोनहा पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Author Profile बलराम Latest entries समाचारAugust 6, 2026संतकबीरनगर: पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री मुकेश साहनी और निषाद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र निषाद, निष्पक्ष जांच की मांग समाचारAugust 4, 2026बस्ती में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना 2026-27 शुरू, आवेदन आमंत्रित समाचारAugust 3, 2026गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण हुआ सम्पन्न । समाचारAugust 3, 2026बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही परिवार की असली खुशहाली Post Views: 11 See also पत्रकार और दो जून की रोटी का संघर्ष Post navigation अयोध्या- अयोध्या जनपद की थाना राम जन्मभूमि पुलिस को बड़ी कामयाबी बस्ती में बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सोनहा क्षेत्र में फ्लैग मार्च