दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
मोहम्मद सलमान | लखनऊ
उत्तर प्रदेश शासन ने जनहित में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण (आईपीएस-1991 बैच) को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह (पुलिस सेवाएं) अनुभाग-2 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, राजीव कृष्ण वर्तमान में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे। शासन ने अब उन्हें नियमित रूप से पुलिस महानिदेशक (विभागाध्यक्ष), उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात किया है।
अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद द्वारा जारी पत्र में निर्देश दिया गया है कि राजीव कृष्ण तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण कर प्रभार प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराएं।
राजीव कृष्ण की नियुक्ति के साथ ही प्रदेश पुलिस की कमान अब उनके हाथों में आ गई है। शासन को उनसे कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण में प्रभावी कदम उठाने तथा पुलिस प्रशासन को जनहित के अनुरूप और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा है।
प्रदेश में उनकी नियुक्ति को पुलिस प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  अयोध्या- अयोध्या जनपद की थाना राम जन्मभूमि पुलिस को बड़ी कामयाबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *