October 14, 2026
IMG-20260531-WA0153

रामपुर। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रामपुर में अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट परिसर तक स्कूटी और मोटरसाइकिलों को धक्का मारते हुए रैली निकाली तथा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों ने आम जनता का जीवन प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है और रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करना भी कठिन होता जा रहा है।

जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शन केवल रामपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा देश के लगभग 600 जिलों में एक साथ ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सभी जिलों में जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि यदि ईंधन की कीमतों में इसी तरह बढ़ोतरी होती रही तो आम आदमी के लिए वाहन चलाना भी मुश्किल हो जाएगा। इसी संदेश को जनता और सरकार तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपने वाहनों को स्टार्ट करने के बजाय धक्का मारकर विरोध प्रदर्शन किया।

ज्ञापन में राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि केंद्र सरकार को आवश्यक निर्देश देकर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाया जाए तथा आम जनता को राहत प्रदान की जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

See also  बस्ती में बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सोनहा क्षेत्र में फ्लैग मार्च

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *