October 14, 2026
IMG-20260601-WA0000

अंबेडकरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने चार थानाध्यक्षों/निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार:
निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय को कोतवाली अकबरपुर से स्थानांतरित कर कोतवाली भीटी का प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक सत्यम कुमार सिंह को थाना जहांगीरगंज से स्थानांतरित कर कोतवाली अकबरपुर भेजा गया है।
निरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह को कोतवाली भीटी से स्थानांतरित कर कोतवाली आलापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक रितेश कुमार पाण्डेय को थाना आलापुर से स्थानांतरित कर थाना जहांगीरगंज में तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
रिपोर्ट: मोहम्मद सलमान
📞 संपर्क सूत्र: 7860046496

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  गोंडा : 7 वर्षीय अर्पित की दर्दनाक कहानी ने झकझोर दिया दिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *