October 14, 2026
IMG-20260601-WA0001

मुरादाबाद। पाकबड़ा क्षेत्र में नवस्थापित फाइन लिकर्स शॉप का भव्य शुभारंभ स्थानीय विधायक रामवीर सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। फाइन लिकर्स शॉप के स्वामी धर्म सिंह तोमर एवं शशांत तोमर ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रतिष्ठान की उन्नति एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना की।

इसके पश्चात विधायक रामवीर सिंह ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का औपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया तथा उपलब्ध विभिन्न ब्रांडों और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के संचालन के लिए शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की। फाइन लिकर्स शॉप के स्वामी शशांत तोमर ने सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नवस्थापित प्रतिष्ठान की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  नग्न अवस्था में मिले युवक के शव का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *