
रामपुर। थाना सैफनी पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले का सफल अनावरण करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर लूटी गई नकदी, आभूषण, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार वादी की तहरीर पर थाना सैफनी में मु0अ0सं0 103/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अफसर पुत्र नामालूम निवासी धर्मपुरा, थाना बिलारी, जनपद मुरादाबाद ने वादी के पुत्र की गला काटकर हत्या कर दी थी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 309(6) एवं 317(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा दानिश, मोहसीम और कासिम के नाम प्रकाश में आए।
पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी शाहबाद के पर्यवेक्षण में थाना सैफनी एवं सर्विलांस टीम ने मंगलवार को मझरा घाट गंगा तिराहे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त दानिश पुत्र जाकिर हुसैन के कब्जे से एक पीली धातु का आभूषण, एक सफेद धातु की अंगूठी, तीन मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर जंगल खनुपुरा से रक्तरंजित कमीज, गमछा, मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त मोहसीम के घर से लूट की 37 हजार रुपये की नकदी तथा अभियुक्त कासिम के घर से 55 हजार रुपये बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के सफल अनावरण में थाना सैफनी पुलिस एवं सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
