October 14, 2026
FB_IMG_1780736690558

ब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रखिया बैहार में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान दुबौलिया थाना क्षेत्र के खदरा निवासी विपिन चौधरी के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
📍 स्थान: रखिया बैहार, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती
📰 दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती- पैड़ा वाले बाबा गोविन्द दास स्वस्थ होकर फिर निकले बागेश्वर धाम पदयात्रा पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *